रामलीला में सीता को दी विदाई और मंत्रा ने केकई को भड़काया

बागपत। श्री बालाजी रामलीला कमेटी खेकड़ा के तत्वाधान में पांडव पुलिया पर चल रही रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ डॉक्टर अभिषेक शर्मा व अंकित जैन आदि ने श्री राम जी की आरती से किया।

रामलीला मंचन में भव्य दृश्य के साथ जनक के मार्मिक दृश्य सीता की विदाई, मंत्रा द्वारा केकई को भड़काना, केकई ने दशरथ से दो वरदान जिसमें एक में भरत को राज गद्दी और दूसरे के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। केकई, मंत्रा और जनक के अभिनय से सभी भक्तजन भाव विभोर हो गए। सभी कलाकारों ने अपनी अद्भुत कला को प्रदर्शित कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
इस दौरान श्री बालाजी रामलीला कमेटी के प्रधान नितिन जैन, डायरेक्टर राजेश शर्मा, उप प्रधान नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव जैन, अंकित जैन ,सचिव प्रवीण यादव, विनोद शर्मा संस्थापक राजेन्द्र यादव, संरक्षक आनंद यादव, धर्मवीर यादव, अजय शर्मा, दीपक कुमार, गौरव वर्मा, गोविंद महेश्वरी, मनोज धामा चाली ,मनोज जैन ,अंकुश जैन ,अरुण कुमार यादव, नरेश यादव ,अमित कुमार, मनोज मोगा, प्रशांत ,संजय वर्मा ,हिमांशु वर्मा, गौरव वर्मा अनिल शर्मा, सूरज डांसर ,अनुज कश्यप, संदीप वत्स, मोहन बेदी, अंकित रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *