एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर” का दूसरा चरण अगले माह

मेरठ। गर्भवती व धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण की सही जानकारी देने और आवश्यक पोषक तत्वों का आच्छादन को बढ़ाने के लिए “एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर” का दूसरा चरण सितंबर माह में चलेगा। एक से 30 सितंबर तक मेरठ जनपद समेत पूरे प्रदेश में आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड का आच्छादन बढाने के साथ ही एलबेंडाजोल की गोली दी जाएगी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विश्वास चौधरी ने बताया अभियान के तहत ओपीडी, आईपीडी, ग्राम व शहरी स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस एवं पीएमएसएमए दिवस पर गर्भवती व धात्री महिलाओं को विशिष्ट सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
डा. विश्वास चौधरी ने बताया एक से 30 सितम्बर तक चलने वाले अभियान में इस बात पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा कि गर्भावस्था के प्रथम त्रैमास में फोलिक एसिड, द्वितीय व तृतीय त्रैमास में एल्बेंडाजोल की एक गोली एक बार अवश्य दी जाए। गर्भावस्था के द्वितीय व तृतीय त्रैमास में 180 व प्रसवोपरांत 180 लाल आयरन फोलिक एसिड की गोलियां दी जा सकें।  इसके साथ ही गर्भावस्था के द्वितीय तथा तृतीय त्रैमास में 360 व प्रसवोपरांत 360 कैल्शियम की गोली दी जा सकें। उन्होंने बताया अभियान में पोषण सेवाओं के साथ -साथ परामर्श सेवा भी प्रदान की जाएगी।
डा. चौधरी ने बताया एलबेंडाजोल की गोली पेट के कीड़े निकालने के लिए दी जाती है। गर्भवती के पेट में कीड़े होने की स्थिति में उसके एनीमिक होने की आशंका बढ़ जाती है। इतना ही नहीं उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को पोषण भी नहीं मिल पाता है। अभियान के बारे में जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के लिए आशा, एएनएम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया अभियान के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसको लेकर सीएमओ कार्यालय में सीएमओ की अध्यक्षता में जनपद के सभी ब्लॉक के एमओआईसी व अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण दे दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *