जल संरक्षण व जल संचयन के विषय पर खालसा इण्टर काॅलेज मेरठ मे कार्यशाला का आयोजन किया गया

जनहित फाउंडेशन 1998 में अपनी स्थापना के समय से लगातार जल संरक्षण की दिशा में कार्यरत है। संगठन की निदेशिका अनीता राणा जी ने हमें बताया कि जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार और इंडिया वाटर पार्टनरशिप, के साथ मिल कर जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है जिसके तहत हम मेरठ के 35 से अधिक स्कूलों में जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन कर रहे है और इस प्रोजेक्ट के निष्कर्ष के रूप में, हम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक जल महोत्सव भी आयोजित करेंगे।
आज दिनांक 29.08.2022 को जनहित फाउन्डेशन मेरठ द्वारा कैच द रेन कैम्पेन के अन्र्तगत खालसा इण्टर काॅलेज, मेरठ मे जल संरक्षण एंव वर्षा जल संचयन के विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला के अन्र्तगत श्री निपुण कौशिक, एसोसिएट निदेशक, जनहित फाउन्डेशन मेरठ द्वारा स्कूल की छात्राओ को पीने योग्य पानी के स्रोतों, मेरठ की नदियों और उनकी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने आगे भूमिगत जल का अति दोहन का भी वर्णन किया और बताया कि कैसे जल स्तर लगातार गिर रहा है और यह हम सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय है। श्री कौशिक ने छात्रों को जल संरक्षण पर आसानी से लागू करने योग्य टिप्स भी दिए। अंत में छात्रों को जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन की दिशा में लगातार सकारात्मक कदम उठाने की शपथ भी दिलाई गई। जनहित फाउन्डेशन के वरिष्ठ समन्वयक श्री अजय कुमार जी द्वारा छात्राओ को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के बारे मे माॅडल के माध्यम से विस्तार पूर्वक समझाया गया और कहा गया कि जल को बचाने व भूमिगत जल का स्तर बढाने के लिए इस विधि को हमे अपनी जीवनशैली मे जोडना होगा। कार्यशाला का संचालन स्कूल की उप प्रधानाचार्य श्रीमति सतनाम कोर द्वारा किया गया। जनहित फाउन्डेशन से विक्रम सिहं व राहुल बिष्ट का विशेष सहयोग रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *