बागपत। अखिल भारतीय यादव महासभा का बालैनी के यदुवंशी फार्म हाउस में मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस मौके पर अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानन्द यादव ने मुख्य अतिथि तथा बागपत के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली युवा प्रदेश अध्यक्ष दीपक यादव व महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीमा यादव समेत काफी लोगों ने अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रामानन्द यादव ने कहा कि यदि यादव समाज के लोग अपने अधिकार लेना चाहते है तो वह संगठित हो तथा आपसी मनमुटाव को छोड़कर एक मंच पर आये। इसके अलावा उन्होंने यादव समाज के लोगों से नशाखोरी से दूर रहने तथा दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा का त्याग करने की बात कही। इस मौके पर रामपाल यादव सिंघावली अहीर समेत यादव समाज के रिटायर्ड प्रिंसिपल व यादव समाज की खेल प्रतिभाओं को यादव रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय यादव महासभा के बागपत जिला अध्यक्ष महिपाल यादव ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का पगड़ी, पटका व फूल माला पहनाकर तथा मोमेंटो देकर सम्मान किया। अध्यक्षता चाहेराम यादव तथा संचालन एडवोकेट सुरेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव, मशहूर सिंगर कालू यादव, एडवोकेट बिलम सिंह यादव, मनोज यादव, राजेंद्र यादव खेकड़ा, जगपाल यादव खेकड़ा आदि उपस्थित थे।
