बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र के रामराज में बाल शिशु मंदिर स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें नर्सरी विंग के बच्चों ने त्यौहार बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया। स्कूल प्रधानाचार्य उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। जो रक्षाबंधन के बाद भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। श्री कृष्ण देवकी और वासुदेव के आठवें पुत्र थे। वही स्कूल में अधिकतर बच्चे बाल गोपाल, राधा कृष्ण, बलराम और सुदामा की पोशाक पहनकर विद्यालय आए। बच्चों ने मटकी फोड़ी और एक दूसरे को माखन मिश्री खिलाई। प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने जन्माष्टमी की सभी बच्चों को बधाई दी।वही बच्चों ने डांस भी किया। जिसमें प्रथम, द्बितिय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने पुरस्कृत किया।इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य उमेश शर्मा व समस्त अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा।
