मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव के उपलक्ष में प्राथमिक विद्यालय न. १, ग्राम कुरालसी, खंड विकास एवं तहसील बुढाना, मे छात्र- छात्राओं, रिया, इशिका, खुशी व शाहजादी , शोर्य व आदित्य कुमार द्वारा अमर शहीदों के सम्मान मे देशभक्ति गीत,नृत्य व नारे प्रस्तुत किए गए। शानदार प्रस्तुति देने वाले छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज के बैज लगाकर उत्साहवर्धन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सतीश चंद् गौतम के निर्देशन में डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया l
कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय न.१ के प्रधानाध्यापक संदीप कुमार, सहायक अध्यापक राजीव कुमार, रितु , ब्रजपाल सिंह व ए आर पी उम्मेद अली को शिवराज सिंह द्वारा सम्मानित किया गया l
