मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। नगर के भगत सिंह रॉड स्थित तहसील कंपलेक्स के सभी व्यापारी उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के साथ सानिध्य मार्केट को तिरंगा से सराबोर कर तिरंगा उत्सव मनाया। स्वतंत्रता दिवस 75 वर्ष पूरे होने पर भारत राष्ट्र को समर्पित तिरंगा उत्सव को व्यापारियों व समाजसेवियों ने धूम धाम से मनाया गया। संगठन के सहारनपुर मंडल प्रभारी एवं मंत्री श्री नितिन अग्रवाल जी के सानिध्य में तथा प्रदेशा उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल , सरदार बलविंदर जी नगर मंत्री पवन वर्मा , तरुण मित्तल और तहसील कंपलेक्स अध्यक्ष हरिओम शर्मा ,उपाध्यक्ष ब्रज कुंवर , राजकुमार, महामंत्री लकी अरोरा ,नरेश वर्मा, राधेश्याम, सुधीर जैन ,दोनावर, सुधांशु गुप्ता, जितेंद्र , संजीव प्रताप, संजय अग्रवाल, बिल्लू , राजकुमार जैन, बिट्टू ,आर्ययूनिक चप्पल ,गुडलक फुटवियर ,कश्मीर चप्पल ,राजेंद्र यादव, अब्दुल्लाह खेरी, कोषाध्यक्ष वशी खेरी, हाजी दानिश, पवन सन ,पीडिया और सैकड़ों तहसील के कंपलेक्स व्यापारी उपस्थित रहे। जिनको भारत फ्लैग निशुल्क वितरित किया गया। अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
