मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कृष्णा पुरी में घर घर जाकर तिरंगा झंडा वितरित किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने माननीय अशोक कंसल जी के नेतृत्व में कृष्णा पुरी जाकर घर घर झंडे वितरित किए और स्वयं छतो पर जाकर झंडे लगाए ।
माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा घर घर झंडा अभियान के तहत पूरे जिले में अनेकों कार्यक्रम किए जा रहे हैं जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है और प्रतिदिन कहीं ना कहीं किसी ना किसी रूप में इस अभियान को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दे रहा है। उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी एसडी कॉलेज मार्केट, शिव चौक एवं रुड़की रोड पर भी जाएंगे और सभी दुकानों पर तिरंगा झंडा लहराएंगे एवं 15 अगस्त को ठीक 11:00 बजे तुलसी पार्क के प्रांगण में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित करेंगे जिसके लिए सभी से अपील है कि अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम सिंह सैनी, दिनेश बंसल, अजय सिंघल, प्रवीण खेड़ा, विजय वर्मा, यश कपूर शोभित, संजय मित्तल, अमित, अनिल तायल आदि लोगों ने भरपूर सहयोग दिया।
