अर्वाचीन इंटर कॉलेज में बैंड बाजों के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण कर भगवान गणपति की प्रतिमा विराजमान की गई

खेकड़ा अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के तत्वाधान में नगर के अर्वाचीन इंटर कॉलेज के प्रांगण में पं हरिओम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणपति की प्रतिमा विराजमान कराई।

इससे पूर्व नगर के बालाजी मंदिर से बैंड बाजों के साथ, हाथों में केसरिया ध्वज लिये स्कूल के छात्र छात्राएं एवं श्रद्धालु भक्त गणपति बप्पा मोरिया का जयघोष करते हुए शोभायात्रा का शुभारंभ चौ प्रदीप धामा ने किया।
शोभा यात्रा बालाजी मंदिर से चलकर पांडव की पुलिया मुख्य बाजार जैन मंदिर से होते हुए पुलिस चौकी चौराहा से जैन कालेज रोड होते हुए अर्वाचीन इंटर कॉलेज के प्रांगण में पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित हरिओम शर्मा ने भगवान गणपति की प्रतिमा विराजमान कराई।
यात्रा का संचालन धर्म संघ के महामंत्री उमेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, देवेंद्र शर्मा पूर्व सभासद, उमाशंकर शर्मा वैद्य, विद्यालय प्राचार्या मीनाक्षी शर्मा, उमेश शर्मा,संजय शर्मा, हर्ष धामा, अमर तोमर, दिव्या, साधना, मीनाक्षी शर्मा, कविता, रूपल, श्वेता, रितिका, अन्नू ,नीतू शर्मा, महिमा, काजल, कृष, वासुदेव, प्रसाद तनीषा, कुमकुम, मुस्कान, माधव, दीक्षा, अर्जुन, आरती, वंश आदि उपस्थित रहे यात्रा में कोतवाली प्रभारी डी के त्यागी सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।