अपना घर आश्रम निराश्रितओ के लिए अनुपम स्थान

अपना घर आश्रम अमीनगर सराय में स्वर्गीय श्रीमती वीना आर्य धर्मपत्नी स्वर्गीय देवेंद्र आर्य जी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र गौरव आर्य एवं तरुण आर्य ने परिवार सहित अपना घर आश्रम अमीनगर सराय में जाकर वहां के निवास करने वाले निराश्रित प्रभुजीओ को भोजन कराया और मिष्ठान वितरित किया। जलपान एवं दोपहर का भोजन एवं शाम के भोजन की व्यवस्था की। इस अवसर पर अभिमन्यु गुप्ता ने उनके स्वास्थ्य के बारे में प्रबंधक स्टाफ से जानकारी ली और व्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर आपने कहा अपना घर आश्रम निराश्रित ओं के लिए अनुपम स्थान है यहां कर इनकी सेवा करके आत्मिक सुख की अनुभूति होती है। जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर अपना घर आश्रम के सचिव दिनेश जैन जी अपने परिवार का आभार व्यक्त किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *