बडौत। विकास पुत्र मामचंद व प्रदीप कुमार पुत्र सत्यवान निवासी किरठल का 9 मई को कांधला से शामली जाते समय भारसी मोड पर एक ट्रक के साथ हुई टक्कर में मृत्यु हो गई । घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने उस समय अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ शामली और कांधला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मृतक विकास के भाई सचिन ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना स्थल के पास लगे कैमरे चेक किए तो उसमें घटना के पश्चात एक ट्रक उस मोड़ से गुजरता हुआ नजर आया। ट्रक पर ट्रांसपोर्ट कंपनी एसटीसी लिखा हुआ था। उन्होंने उसके विषय में कांधला थाने में जानकारी दी। लेकिन 3 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपी ट्रक ड्राइवर पर या ट्रक एजेंसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले में ट्रक एजेंसी या ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुए उन्हें न्याय देने की मांग की।

