शिवराज ने शंकर शाह और रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर नमन किया

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजातीय समाज के गौरव और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आज उनका स्मरण करते हुए नमन किया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने मातृभूमि की स्वतंत्रता और गौरव के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर देने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी अमर बलिदानी राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन किया। उन्होंने उनका स्मरण करते हुए कहा उनकी शौर्य गाथा सदैव भारतवासियों के हृदय में देशप्रेम की अलख जगाती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के गौरव, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अमर बलिदानी राजा शंकर शाह- रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर उनकी स्मृति में यहां स्मार्ट सिटी उद्यान में पौधरोपण किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *