सागर सीएमएचओ डॉ देवेंद्र गोस्वामी का निधन

सागर सीएमएचओ डॉ देवेंद्र गोस्वामी का निधन

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी और मध्यप्रदेश शासकीय डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र गोस्वामी का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज उनके गृह नगर ग्वालियर में किया जाएगा।
पिछले काफी लंबे समय से सागर में पदस्थ और वर्तमान में यहां के सीएमएचओ डॉ देवेंद्र गोस्वामी शासकीय डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे। कल वे अपने गृह नगर ग्वालियर जाने के लिए सागर से निकले थे। वह खुद गाड़ी चला रहे थे और उनके साथ उनकी पत्नी आगे की सीट पर और बच्चे पीछे सीट पर बैठे थे। सागर में मालथौन से 10 किलोमीटर आगे जैसे ही उनकी गाड़ी पहुंची, उन्होंने अपनी पत्नी से कहा कि उन्हें ‘अनइजी’ लग रहा है और वे सीट से टिक गए।थोड़ी देर बाद ही उनका प्राणान्त हो गया।
बताया जा रहा है कि उन्हें हदयघात हुआ जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गयी है।
सं बघेल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *