विश्वकर्मा जयन्ती पर जांगिड़ समाज ने संस्कार और शिक्षा पर दिया जोर

बडौत | विश्व के शिल्पकार भगवान् श्री विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर नगर के जांगिड़ विश्वकर्मा समाज ने सामूहिक आयोजन कर, समाज में शिक्षा, संस्कार और सहयोग को जीवन में उतारने का आह्वान किया गया | इस अवसर पर नगर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए |

नगर के बिजरौल रोड व बावली चुंगी लिंक मार्ग केनाल रोड पर विश्वकर्मा धर्मशाला में सुबह विश्वकर्मा भगवान का पूजन व हवन किया गया, जिसमें गणमान्य अतिथियों ने मिलकर विश्वशांति के लिए आहुतियां दी | इसी के साथ ही एक विचार गोष्ठी हुई, जिसका संचालक संसार सिंह ने किया | राकेश पंडित ने भगवान श्रीविश्कर्मा ने सृष्टि के सभी कालों में श्री विश्वकर्मा का यशगान किया |

गुरुकुल इंटर नैशनल स्कूल के संस्थापक डॉ अनिल कुमार आर्य व ओमकार सिंह तोमर ने अपने अपने विचार रखे तथा समाज के पूर्वप्रधान सुरेश जांगिड़ ,प्रधान सुनील कुमार जांगिड़ ,हरिओम जांगिड़ लोनी ने समाज हित में किए कार्यो का ब्यौरा दिया | वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों जनमानस ने प्रसाद ग्रहण किया | प्रॉग्राम में मा सुभाष चंद, विनोद टैक्टर,जोली,डॉ.वेदपाल, राजकुमार, मेजर,राहुल,बिल्लू ठेकेदार, फूलसिंह, रामबीर, मुकेश प्रधान,जितेंद्र जांगिड़, अशोका टेलर,यशपाल टैक्टर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे |

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *