वाराणसी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने किया ‘अष्टभैरव अवतार कथा’ ग्रंथ का विमोचन: आठ भैरव मंदिरों की दर्शन यात्रा भी शुरू, मंदिरों में समर्पित की गई पुस्तक

वाराणसी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने किया ‘अष्टभैरव अवतार कथा’ ग्रंथ का विमोचन: आठ भैरव मंदिरों की दर्शन यात्रा भी शुरू, मंदिरों में समर्पित की गई पुस्तक

वाराणसी। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शुक्रवार को अष्टभैरव अवतार कथा ग्रंथ का विमोचन किया। ज्योतिर्मठ के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पुस्तक का विमोचन हुआ। यह जानकारी शंकराचार्य के प्रवक्ता ने यहां केदारघाट स्थित श्री विद्यामठ में दी। उन्होंने बताया कि यह ग्रंथ सलधा (छत्तीसगढ़) की धरा पर शंकराचार्य महाराज द्वारा भगवान शिव के विभिन्न अवतारों पर दिए गए ज्ञानवर्धक प्रवचनों पर आधारित है।

शंकराचार्य की पूर्णाभिषिक्त शिष्या साध्वी पूर्णांबा ने इन प्रवचनों के मुख्य अंशों को श्रद्धा एवं कुशलता के साथ संकलित व संपादित किया है। इस ग्रंथ के उप-संपादक डॉ. रंजन शर्मा हैं। इस ग्रंथ के आवरण संयोजन में मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय एवं विवेक भूषण ने सहयोग किया है। इस विशेष रचना का प्रकाशन ‘ज्योतिर्मठ प्रकाशन सेवालय’ द्वारा किया गया है।

अष्ट भैरव दर्शन यात्रा एवं ग्रंथ समर्पण

ग्रंथ के विमोचन के उपरांत, शंकराचार्य के शिष्य अधिवक्ता पंडित रमेश उपाध्याय ने आठ समर्पित भक्तों के दल के साथ ‘अष्ट भैरव दर्शन यात्रा’ प्रारंभ की। इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान दल ने सभी आठों भैरव मंदिरों में दर्शन-पूजन किया और प्रत्येक मंदिर में यह नवनिर्मित ‘अष्ट भैरव’ ग्रंथ सप्रेम समर्पित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *