हमीरपुर में करवाचौथ पर चांद का इंतजार बना जिंदगी का आखिरी पल: दर्शन करने छत पर गई महिला की गिरकर मौत, मासूम बेटी बेसुध
Oplus_131072

हमीरपुर में करवाचौथ पर चांद का इंतजार बना जिंदगी का आखिरी पल: दर्शन करने छत पर गई महिला की गिरकर मौत, मासूम बेटी बेसुध

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में करवाचौथ के चाँद के दीदार करने के चक्कर में एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। हादसे में माँ की मौत से मासूम बेटी सदमे में है। पुलिस ने शुक्रवार को शव के पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की है।

ललपुरा थाने के रूरीपारा गांव की आरती 27 वर्ष पत्नी नितेश कुमार द्धिवेदी कल करवा चौथ का व्रत रखा था। देर शाम अपनी सास और देवरानी के साथ घर में आरती ने पूजा की। आसमान में बादलों के छाने से चाँद नहीं निकला। आरती चाँद के दर्शन करने मकान की छत पर गई, तभी वह नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरती की मौत से पति समेत पूरा परिवार बदहवाश है। वही, मासूम बेटी का रों-रोकर हाल बेहाल हाल है।

थाना प्रभारी राकेश सरोज ने बताया शव कब्जे में लेकर मर्चेंरी हाउस में रखवाया गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *