रोक के बावजूद बावजूद तालाब की भूमि पर कब्जा जारी

सरधना नगर प्रशासन की रोक के बावजूद तालाब पर अवैध कब्जे का सिलसिला जारी है। आए दिन गुपचुप तरीके से नगर पालिका की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन और राजस्व कर्मी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर पालिका और तहसील प्रशासन के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

घोसियान मोहल्ले में चर्च परिसर के पीछे स्थित तालाब कभी लगभग 18 बीघा रकबा में फैला हुआ था। जबकि इस तालाब का रकबा फिलहाल आधा भी नहीं बचा है। अधिकांश तालाब के हिस्से पर अवैध कब्जा हो चुका है। हाल ही में किए जा रहे अवैध कब्जे के बाद मिट्टी के भराव पर एसडीएम ने जांच बैठा दी है।

 

घोसियान मोहल्ले में चर्च परिसर के पीछे स्थित तालाब का रकबा 14550 मीटर है। मगर वर्तमान में यह तालाब आधा भी नहीं बचा है। तालाब की

 

नगर पालिका और तहसील प्रशासन के खिलाफ लोगों में रोष

 

अधिकांश भूमि पर अवैध कब्जा हो चुका है। करीब एक साल पहले यहां दो भवन बना दिए गए थे। मगर पालिका प्रशासन साठगांठ के चलते आंखे मूंदे बैठा रहा। अवैध कब्जे के मामले में राजस्व टीम कई बार मौके पर पहुंचकर मिट्टी भराव का कार्य बंद करा चुकी है। लेकिन प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए मौका निकाल कर लगातार भराव करने की कोशिश की जा रही है।

 

पालिका प्रशासन मामले में कार्रवाई को तैयार नहीं है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि साठगांठ के चलते अवैध कब्जा किया जा रहा है।

 

अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी का कहना है कि एसडीएम स्तर पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने तक कोई कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। तालाब का रकबा पूरा करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *