छात्र ने अन्य छात्रों के साथ मिलकर उसको बुरी तरह पीटा

छात्र ने अन्य छात्रों के साथ मिलकर उसको बुरी तरह पीटा

सरधना। जुल्हेडा निवासी आर्यन पुत्र दीपक बिनौली रोड स्थित एक कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र है। आर्यन के अनुसार मंगलवार को वह अपनी कक्षा में बैठा हुआ था। इसी बीच मोहल्ला बूढ़ा बाबू निवासी एक छात्र उसके बैग में से जबरन कुछ सामान निकालने लगा। उसने विरोध किया तो इसी बाताके लेकर उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि उस छात्र ने अन्य छात्रों के साथ मिलकर उसको बुरी तरह पीटा। बाद में पैन से उसकी आंख पर हमला कर दिया। पैन की नोक उसकी आंख में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी छात्र वहां से भाग गए। उसने प्रधानाचार्य को घटना की जानकारी दी। बाद में उसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रैफर कर दिया गया। चिकित्सकों की माने तो आर्यन की आंख में गंभीर चोट थी। जिसके चलते उसे मेरठ रैफर किया गया है। उधर, आर्यन के परिजनों ने थाने में घटना की तहरीर दे दी थी। पुलिस जांच में जुट गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *