सरधना। कुशावली के पास सोमवार को कार की टक्कर से बाइक पर सवार तीन घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। वहीं दो की हालत गंभीर होने पर मेरठ रैफर किया गया था। जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि नवाबगढ़ी निवासी आदिल अपने साथ तरन्नुम व गुलफ्शा को बाइक से लेकर शादी में जा रहा था। जैसे ही वह कुशावली गांव के पास पहुंचा तो सामने आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी। जहां से दो की हालत गंभीर होने के कारण मेरठ के लि रैफर कर दिया। वहीं, गंभीर घायल आदिल पुत्र अली मोहम्मद की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी है।

