मेरठ। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अनिल कुमार ने जनपद के दिव्यांगजनों को सूचित करते हुये बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर द्वारा एडिप योजनान्तर्गत दिव्यांगजन को तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत वृद्धजनों को लाभान्वित किये जाने हेतु परीक्षण/चिन्हांकन शिविरो का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होने बताया कि 16 सितम्बर 2022 को तहसील सदर, 17 सितम्बर 2022 को कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी, 19 सितम्बर 2022 को स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इण्टर काॅलेज, परतापुर तथा 20 सितम्बर 2022 को कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन, मेरठ में परीक्षण/चिन्हांकन शिविरो का आयोजन किया जायेगा।

उन्होने बताया कि इच्छुक दिव्यांगजन आय प्रमाण पत्र तहसीलदार द्वारा या (मा0 सांसद, मा0 विधायक, महापौर, पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिले के प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी अथवा ग्राम प्रधान द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र मान्य होगा), आधार कार्ड, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र 40 प्रतिशत या उससे अधिक का हो तथा दिव्यांगता दर्शाता फोटों के साथ शिविर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
