मेरठ। नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र पुलिस लाईन में जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा हर्बल वाटिका का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयुष्मान भारत पखवाडा के अंतर्गत आयुष्मान भारत सूची के अनुसार जो भी लोग छूटे हुये है उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने अपील करते हुये कहा कि जो लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने से छूट गये है वो निकट के जनसुविधा केन्द्र या सीएचसी पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाये। ताकि शासन द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ उनको मिल सके। उन्होने कहा कि जो भी व्यक्ति आयुष्मान योजना के अंतर्गत छूट गये है वो मा0 मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना में रजिस्टेªशन कराकर लाभ प्राप्त कर सकते है।

इस अवसर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अखिलेश मोहन सहित नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र पुलिस लाईन के चिकित्सक व स्टाफ उपस्थित रहे।

