मीरजापुर नहर विभाग घोटाला: फर्जी दस्तावेज और डिजिटल सिग्नेचर से सरकारी धन का गबन, दो और आरोपी गिरफ्तार

मीरजापुर नहर विभाग घोटाला: फर्जी दस्तावेज और डिजिटल सिग्नेचर से सरकारी धन का गबन, दो और आरोपी गिरफ्तार

मीरजापुर। नहर विभाग में फर्जी दस्तावेज और डिजिटल हस्ताक्षर (डोंगल) का दुरुपयोग कर सरकारी धन का गबन करने के मामले में कोतवाली शहर पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इस मामले में पहले भी दो आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, 18 अक्तूबर 2026 को मीरजापुर नहर के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने कोतवाली शहर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विभाग के कुछ अज्ञात कर्मचारियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए। डिजिटल सिग्नेचर डोंगल का दुरुपयोग कर अस्तित्वहीन कर्मचारियों के नाम पर भुगतान दिखाया गया और धनराशि परिचितों व रिश्तेदारों के बैंक खातों में भेजकर सरकारी धन का गबन किया गया।

मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नुआंव गांव निवासी आफताब पुत्र अनीश और अब्बास पुत्र कासिम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय और फिर जेल भेज दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *