फिरोजाबाद में प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक, 30 दिसंबर तक 95% बजट खर्च करने के निर्देश

फिरोजाबाद में प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक, 30 दिसंबर तक 95% बजट खर्च करने के निर्देश

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में विभिन्न विभागों के विकास कार्याें और जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक ली।

बैठक में जनपद के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने-अपने उपलब्ध बजट का कम से कम 95 प्रतिशत हिस्सा 30 दिसम्बर तक अवश्य व्यय करें, जिससे विकास कार्यों को गति मिल सकेे तथा लम्बित कार्याें को ससमय पूर्ण किया जा सके।

उन्होने स्पष्ट किया कि विकासात्मक कार्याें को जनप्रतिनिधियों और अधिकारी मिलकर पूर्ण करें साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों का व्यवहार मधुर हो और सहयोगात्मक हो। सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, जिससे विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्तियों तक पहुंचे। प्रभारी मंत्री ने उद्यान विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु पालन विभाग, उद्योग विभाग आदि विभागों के साथ ही जल जीवन मिशन की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत स्वंय सहायता समूहों के गठन, विद्युत सखी तथा मोमबत्ती, अगरबत्ती, शहद, बैग, खिलौने आदि उत्पादों से जुड़ी महिलाओं के कार्याें की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने डी0सी0एन0आर0एल0एम0 को निर्देशित किया कि ऐसी महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाए, जिससे खासकर ग्रामीण महिलाऐं आत्मनिर्भर बन सके, साथ ही उनका कौशल निकल कर सामने आ सके। साथ ही उन्होने कहा कि गांव में समूहों का गठन शासन की प्राथमिकता है, जिसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही नही होनी चाहिए।बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश सभी अधिकारियों को दिया तथा उन्होने कहा कि हमारा पूर्णतः यह प्रयास होगा कि हम विकास के हर पैमाने पर खरे उतरेंइस दौरान विधायक मनीष असीजा, प्रेम पाल सिंह धनगर, महापौर कामिनी राठौर के साथ मुख्य विकास अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, नगर आयुक्त प्रशांत नागर, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 कल्पना जयसवाल, अपर जिलाधिकारी मोहन लाल गुप्ता, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *