बीजेपी कार्यालय पर बड़े धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

मुजफ्फरनगर । प्राप्त समाचार के अनुसार गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री सुषमा पुण्डीर द्वारा किया गया।
सर्व प्रथम मंचासीन पदाधिकारियो द्वारा भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं वंदे मातरम् गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाए दी एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया द्वारा उपरोक्त सभी अभियान जनपद की सभी विधानसभाओं के मण्डलो में किस प्रकार सम्पन्न हो इस हेतु मण्डल प्रभारी व अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ सम्पर्क व संवाद कर सभी अभियानो को अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु विचार विर्मश करें और सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के पत्रक जन सम्पर्क कर प्रत्येक बूथ पर पहुँचाने का कार्य करें।
इस बैठक को उ0प्र0 राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही विधायक व मंत्री बना हूँ और मै सदैव कार्यकर्ताओ एवं जनता समस्याओ के समाधान हेतु 24 घंटे आपकी सेवा में सदैव समर्पित हूँ।
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष में आगामी कार्यक्रम जनसंपर्क गतिविधिया 75 घंटे, बाहरी गतिविधिया 75 घंटे, विकास तीर्थ बाईक रैली, गरीब कल्याण जनसभा, योग दिवस, बूथ सशक्तिकरण अभियान, नगर निकाय चुनाव के बारे में विस्तार से चर्चा की।
जिलाध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आवहान किया गया माह के अंतिम रविवार को मोदी जी के मन की बात अपने-अपने बूथ आवश्यक सुने एवं सभी पार्टी के 6 महापर्वा पर प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और सशक्तिकरण अभियान के अंतगर्त कमजोर सी श्रेणी के बूथो को ए श्रेणी में लाने के लिए अधिक से अधिक कार्य करें।इसी क्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान द्वारा विकास तीर्थ बाईक रैली अभियान के अंतगर्त 75 बाईको के साथ रैली निकाली गई।
बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, रामकुमार सहरावत पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, सहकारी बैंक चेयरमैन सतपाल पाल, पिछडा आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, सुखदर्शन बेदी, कर्नल सुधीर कुमार, जिला महामंत्री विजय सैनी, रोहिल वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, अमित चौधरी, शरद शर्मा, रोहताश पाल, जिला मंत्री वैभव त्यागी, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, बोबिन्द्र सहरावत, सुनील दर्शन, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता सैनी, जिलाध्यक्ष पिछडा मोर्चा सुन्दरपाल, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अमित रावल, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मौ० सलीम, जितेन्द्र त्यागी, पंकज त्यागी, डॉ० संदीप शर्मा, डॉ० अंकुर कुमार खतौली, मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर, रोहित तायल, मनोज राठी, दिनेश सैनी, इन्दपाल कश्यप, सचिन ठाकुर, मुकेश शर्मा, डॉ० विरेन्द्र शर्मा, अशोक धीमान, महेश सैनी, डॉ० वीरपाल सहरावत, रविन्द्र चौधरी, विकास पंवार, मनीष ऐरन, विशाल गर्ग, यशवीर सिंह, महेश चौधरी, अनुज त्यागी, रविकांत त्यागी, अमिता चौधरी, अमित त्यागी, सागर वाल्मीकि, योगेश वाल्मीकि, अमित धर्मा, प्रवीण राणा, मुल्कराज उपाध्याय, रक्षित नामदेव, हिमांशु सैनी, कोमल प्रसाद गौतम, हरपाल सिंह माहर, विपुल शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मो० सुहैल पत्रकार मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *