मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा चर्च सभी आए आगे पर्यावरण बचाने का करे आह्वान

मुजफ्फरनगर । प्राप्त समाचार के अनुसार शाह इस्लामिक लाइब्रेरी में 5 जून अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के मौके पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कारी खालिद कासमी संस्थापक शाह इस्लामिक लाइब्रेरी, मुख्य अतिथि सरदार बलजीत सिंह अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन दिल्ली सरकार, हाजी सरफराज अध्यक्ष आरके सोशल वेलफेयर ट्रस्ट, दिलशाद पहलवान वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट महबूब आलम रहे सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें उपरांत मस्जिद में शांति सौहार्द धार्मिक एकता के नाम पर फूल के पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे सरदार बलजीत सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष सभी संस्थाओं ने मिलकर गुरुद्वारा,मंदिर,मदरसा, विद्यालयों में एवम सड़कों के डिवाइडर पर अनेकों संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सभी समाज सेवी संस्थाओं ने ली थी इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की अत्यंत जरूरत है ताकि पर्यावरण प्रदूषण के साथ साथ दिलों में पैदा प्रदूषण को समाप्त करके मुजफ्फरनगर को मोहब्बत नगर की ओर निरंतर बढ़ाने में प्रत्येक नागरिक को आगे आने की जरूरत है।
करोना काल की तरह किराए की सांस न लेकर पर्यावरण संरक्षण पर निरंतर कार्य करते रहें यही सच्ची समाजसेवा और करोना काल में छोड़कर गए लोगों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मो० सुहैल पत्रकार

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *