
मुजफ्फरनगर । प्राप्त समाचार के अनुसार नियमित योगाभ्यास करने से व्यक्ति सभी बीमारियों से निजात पा सकता है। जब हम प्रातः काल उठ कर नित्यक्रम के उपरांत नियमित योगाभ्यास करते हैं तो हमारे शरीर की समस्त प्रणालियां सुचारू रूप से कार्य करने लगती है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में एक योग गोष्ठी में दिए। उन्होंने बताया कि मेरा पिछले 25 वर्षों का अनुभव है हम यदि प्रतिदिन नियमित रूप से योगाभ्यास करते हैं तो हमारी पीनियल और पिट्यूटरी ग्रंथि तनाव रहित होकर उचित हारमोंस का स्राव करती है जिसकी वजह से हमारे शरीर की सभी प्रणालियां अपना कार्य सुचारू रूप से करने लग जाती है। तनाव को दूर करने का सबसे सरल और सस्ता उपाय योग है। जब हम शरीर को खींच कर ,तान कर विभिन्न प्रकार के आसन करते हैं तो हमारी एक- एक कोशिका स्वस्थ और सुडोल बनती है जिससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी खत्म हो जाती है मोटापा दूर होता है। इसलिए मेरा सभी से आग्रह है कि प्रतिदिन योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल अवश्य करें एक दिन भी योगाभ्यास की छुट्टी न करें।
इस अवसर पर सभी साधक और साधिकाओ ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व महासचिव जिला बार संघ मुजफ्फरनगर अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि मैं जब से योग साधना शुरू की है मुझे बहुत ही हल्का पन और चुस्ती फुर्ती का एहसास हो रहा है। डॉक्टर अक्षय कुमार बालियान ने बताया कि मुझे 2 महीने योगाभ्यास करते हुए हुआ है मैं प्रतिदिन हाई ब्लड प्रेशर कम करने के लिए दवाई का सेवन करता था लेकिन अब मैं पिछले 1 माह से किसी भी प्रकार की दवाई का सेवन नहीं कर रहा हूं और मेरा ब्लड प्रेशर एकदम सामान्य है। श्रीमती रेखा शर्मा ने बताया कि मैं पिछले कई वर्षों से योगाभ्यास कर रही हूं और मुझे माइग्रेन के दर्द की शिकायत थी जिससे अब मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गई हूं। केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ने बताया कि मैं पिछले 7 साल से नियमित योगाभ्यास करता हूं और पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं। श्रीमती मुनेश देवी ने बताया कि मैं पिछले 20 वर्षों से नियमित योगाभ्यास करती हूं और मुझे किसी प्रकार का भी कोई रोग नहीं है शरीर एकदम दुबला पतला और सुडोल है। जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि मैं भी पिछले 6-7 वर्षों से गुरु जी की कृपा से योग से जुड़ा हूं और पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं। मैं अभी पिछले दिनों केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा करके आया हूं लेकिन मुझे वहां पर भी किसी प्रकार की सांस लेने में या अन्य कोई भी परेशानी नहीं हुई यह योग की ही शक्ति का परिणाम है। इस प्रकार सभी साधकों किरण पाल सिंह अंशुल शर्मा हर्षवर्धन सिंह गीता वर्मा पूजा वर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

मो० सुहैल पत्रकार
