लखनऊ। लखनऊ के विकासनगर स्थित आईक्यू टॉवर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। इससे परेशान होकर स्थानीय लोगों ने रविवार को यूपी-112 पर शिकायत की। कुछ देर बाद ही एसीपी महानगर जया शांडिल्य ने विकासनगर पुलिस के साथ रविवार दोपहर को अचानक छापा मार दिया। इस छापे से वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने संचालक समेत पांच महिला और तीन पुरुषों को वहां पकड़ लिया। मौके पर पुलिस को कई आपत्तिजनक वस्तुयें मिली है। पकड़ी गई तीन महिलायें पड़ोसी जिलों की रहने वाली है। इस मामले में विकासनगर थाने में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने जब आरोपितों से पूछताछ की तो सामने आया कि इस स्पा सेंटर में सीतापुर, बाराबंकी से लड़कियां आती थी। मौके पर मिली दो लड़कियां बाहर से ही आयी थी जबकि तीन लड़कियां गुड़म्बा, महानगर की थी। संचालक प्रद्युम्मन सिंह मूल रूप से उन्नाव का रहने वाला है। उसके साथ पकड़े गये लोगों में बाराबंकी का अशोक कुमार और गोलू शर्मा शामिल है।

