श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की सड़क
दुर्घटना में मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल को लोलाब क्षेत्र के रेदनाग में एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल
सवार दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनको मृत घोषित कर दिया
गया।
मृतकों की पहचान आदिल अहमद शाह और रशीद अहमद शाह के रुप में हुई है। दोनों बाबा हयातपोरा लोलाब के
निवासी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


