पिचौकरा का शमशान स्थल हुआ बदहाल

बिनौली: पिचौकरा गांव के शमशान स्थल में लंबे समय से जलभराव रहने के कारण ग्रामीणों को शवों के अंतिम संस्कार करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पिचौकरा गांव के बाहरी हिस्से में पूर्वी छोर पर शमशान स्थल है। जिसमे कई वर्ष पूर्व शेड का निर्माण हुआ था। पिछले कई माह से परिसर में जलभराव हो रहा है। गांव में किसी ग्रामीण की मृत्यु होने पर घुटनो तक भरे पानी से गुजरकर शेड में शव का अंतिम संस्कार करना पड़ता है। बरसात में तो तो परिसर में घुसना दूभर हो जाता है। जिसके चलते रास्ते पर ही अंतिम संस्कार करना पड़ता है।
नही सुनते अधिकारी जनप्रतिनिधि
श्मशान स्थल की बदहाली को लेकर ग्रामीणों द्वारा ब्लाक से लेकर जनपद के आला अधिकारियों तक गुहार लगाई जा चुकी है। इसके अलावा ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, विधायक से लेकर सांसद तक को समस्या के बारे में मौखिक व लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन फिर भी समस्या का कोई समाधान नही हो रहा है। विपिन, जगशोरण, अरविंद पांचाल, ओमवीर क्यू, दुष्यंत प्रजापति, श्यामू पाल, राजेश, फेरु सैन आदि ने सीएम योगी को शिकायत की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *