फेसबुक फ्रेंड से मिलने भारत पहुंची भूटानी युवती

बहसूमा। मेरठ जिले के गांव मौडकला में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक विदेशी युवक व युवती अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने आ पहुंचे। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि भूटान की 20 वर्षीय युवती Tshomo व युवक 24 वर्षीय युवक Namgay सचिन चौधरी प्रबंधक के भाई से अपने फेसबुक फ्रेंड विचित्र देशवाल से मिलने मेरठ जिले के गांव मौडकला में आ पहुंचे। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले दो साल से Tshomo की दोस्ती फेसबुक पर मेरठ जिले के गांव मोडकला निवासी प्रबंधक सचिन चौधरी के भाई विचित्र देशवाल से हो गई थी। दोनों के बीच बातें होने लगी और दोस्ती गहरी हो गई जिससे मंगलवार को 20 वर्षीय Tshomo अपने फेसबुक फ्रेंड सचिन चौधरी प्रबंधक के भाई विचित्र देशवाल से मिलने के लिए मेरठ जिले के गांव मोडकला में आ पहुंची।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *