खंड विकास कार्यालय पर खरीफ की फसल को लेकर गोष्टी

पुरकाजी। खंड विकास कार्यालय पर आत्मा योजना अंतर्गत खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया
गन्ना फसल की उत्पादन तकनीकी की जानकारी देते हुए डॉ वेद प्रकाश सिंह गन्ने की फसल के लिए मिट्टी परीक्षण, बीज शोधन, संतुलित उर्वरक प्रयोग तथा गन्ना फसल उत्पादन में बरती जाने वाली सावधानियां तथा कीट लगने की महत्वपूर्ण जानकारी दी खरीफ व रबी की फसलों की जैविक विधि से सफलतापूर्वक कैसे करें इसकी जानकारी देने के लिए सेवाराम चौधरी सेवानिवृत्त विषय वस्तु विशेषज्ञ ने किसानों को रासायनिक खेती से होने वाली हानियां तथा जैविक खेती से होने वाले लाभ की महत्वपूर्ण जानकारी दी फसलों में लगने वाली बीमारियों को कैसे नियंत्रण किया जाए इसकी महत्वपूर्ण जानकारी दी
गोष्ठी में खंड विकास अधिकारी रंजीत कुमार ने विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गोष्ठी में जो वैज्ञानिक आए हुए हैं उनसे किसानों को सही जानकारी प्राप्त करनी चाहिए और इसका लाभ उठाना चाहिए आत्मा योजना अंतर्गत गोष्ठी में किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी टिप्स दिए गए गोष्ठी एडीओ पीपी हरेंद्र सिंह ने सभी का धन्यवाद करते हुए सभी के सम्मान में नाश्ते का आयोजन किया अध्यक्षता दुष्यंत त्यागी ने कहा कि जो गोष्ठी का आयोजन किया गया है इसमें कुछ वैज्ञानिक अधिकारी नहीं आए जिससे किसानों को बहुत परेशानी होती है और सही जानकारी नहीं मिल पाती है गोष्ठी को दुष्यंत त्यागी, हरेंद्र सिंह ऐडीओ पी पी ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनोज चौहान, खंड विकास अधिकारी रंजीत कुमार, हरेंद्र सिंह, देव कुमार राठी, आनंद कुमार, नीरज कुमार, अश्वनी कुमार बीज भंडार अधिकारी, अशोक कुमार, संजय कुमार, परवीन कुमार अधिकारियों ने भाग लिया इसके अतिरिक्त सहैद्र कुमार, आदेश कुमार जोगेंद्र सिंह, मूलचंद, प्रह्लाद शर्मा सचिन कुमार, नरेंद्र कुमार ,मुकेश त्यागी, जसवीर सिंह ह,रबंस सिंह, मोहम्मद ईशा ,बनारसी, दीपक ,कालू मोंटी, कुंवर पाल, सुककड सिंह, रीना चौधरी दुष्यंत भारती मनोज चौहान मुख्य किसान मौजूद रहे सभी किसानों को अतीत देकर सम्मान किया गया गोष्टी की अध्यक्षता दुष्यंत त्यागी भैसानी ने की

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *