दसलक्षण पर्व 31 से प्रारंभ, दुल्हन की तरह सजा मंदिर

बागपत। आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज के सुशिष्य,मुनि श्री विशुभ्र सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विश्वार्क सागर जी महाराज के सानिध्य मे 31 अगस्त से 9 सितंबर तक अजितनाथ सभागार भगवान महावीर मार्ग बडौत के वातानुकूलित हॉल मे प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 10 अतिशय कारी विधानो का भव्य आयोजन किया जायेगा।

 

विधानाचार्य पंडित राजकिन्ग मध्य प्रदेश और संगीतकार अरुण जैन ग्वालियर होंगे। कल 31 अगस्त को सुबह 8 बजे झंडारोहण शशि जैन वैभव जैन करणावल वालो के द्वारा होगा। चित्र अनावरण वकील चंद अमित जैन और दीप प्रज्वलन सुनील जैन गौरव जैन करणावल वालो के द्वारा होगा। मंगल प्रवचन सुबह 8 बजकर 15 मिनट और गुरुभक्ति शाम 6 बजे से होगी। शाम 7 बजे से प्रतिदिन आरती और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति की जायेगी। कल 31 अगस्त को रात्रि 7 बजकर 30 मिनट से पाठशाला के बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति होगी। कल अजितनाथ सभागार मे शांति विधान का आयोजन किया जायेगा, जिसके सौधर्म् इंद्र सुनील जैन गौरव जैन होंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *