बिनौली। मेरठ में रोहटा रोड़ स्थित इनर टेन शूटिंग एकेडमी पर हुई प्रथम इनर टेन एयर पिस्टल शूटिंग चैम्पियनशिप में बिनौली राईफल क्लब के होनहार शूटरों ने चैम्पियन ऑफ चैम्पियन मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीते हैं।

क्लब के कोच सचिन कौशिक ने बताया कि 26 से 28 अगस्त तक चली इस चैम्पियनशिप में क्लब शूटर मनु तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर एनआर मेन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और सीओसी मुकाबले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उदित धामा ने दस मीटर एयर पिस्टल एनआर यूथ मेन स्पर्धा में रजत पदक जीता और सीओसी मुकाबले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यश तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल सीनियर एनआर मेन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और सीओसी मुकाबले में चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी स्पर्धा में अंकित ने भी कांस्य पदक जीता। मंगलवार को बिनौली क्लब पर गगन धामा, प्रधान उपेंद्र धामा, राजीव गोस्वामी ने पदक विजेता शूटरों को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर सुधांशू जैन, अवनीश उर्फ नीटू जैन,मोनू, शनि, आदि उपस्थित रहे।
