जवाहरपुर मेवला गांव में मनाई गई सम्राट मिहिर भोज की जयंती

 

 

बागपत। ग्राम जवाहरपुर मेवला में सम्राट मिहिर भोज की जयंती अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई।

 

सभी ने वीर गुर्जर सम्राट प्रतिहार मिहिर भोज के चित्र पर फूल माला पहनाकर नमन किया और सभी लोगों को लड्डू बांटे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला ने सम्राट मिहिर भोज के जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि सम्राट मिहिर भोज ने देश व समाज हित में काफी कार्य किये और अपना सब कुछ इस देश व समाज के लिए ही न्योछावर कर दिया। सभी को उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए , तभी यह देश व समाज तरक्की कर सकता है। इस मौके पर प्रवेश मेवला, निखिल गुर्जर, दीपू गुर्जर, राहुल, संदीप, निक्की मुंडेल, कुलदीप, प्रशांत गुर्जर, अभिषेक, अंशुल, कमलदीप, कपिल कुमार, मास्टर राकेश आर्य, मनोज, विक्की गुर्जर, लौकी, भानु प्रताप, सहदेव ,उधम गुर्जर एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *