डीपीएम पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया

बहसूमा। डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा में बुधवार को हिंदी दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को देश भर में मनाया जाता है। दरअसल वर्ष 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने एकमत होकर इसे भारत की राजभाषा के तौर पर स्वीकार किया था। इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद यह तय किया गया था कि इसे हर क्षेत्र में प्रसारित किया जाएगा। विद्यालय प्रधानाचार्य जिया जैदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ चुके राजेंद्र सिंह का जन्म दिवस 14 सितंबर को है। इस दिन हिंदी को राष्ट्रभाषा स्वीकार किया गया था। सचिव जगदीश त्यागी व प्रधानाचार्य जिया जैदी ने राजेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
अंत में सचिव महोदय ने चार लाइनों की कविता पढ़ कर अपनी बात समाप्त की।
“हम सब मिलकर दे सम्मान,
निज भाषा पर करें अभिमान।
हिंदुस्तान के मस्तक की बिंदी,
जन-जन की आत्मा बने हिंदी।।”
इस मौके पर विद्यालय कोऑर्डिनेटर अनुज त्यागी, गुलाब सिंह, प्रदीप गुप्ता, अलका गुप्ता, तनवीर अहमद, अमित शर्मा, अमित गौतम, मंजू तोमर, मुकुल त्यागी, सतेंद्र, विशाल, सुब्रत चटर्जी आदि अध्यापकों का सहयोग रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *