बाल शिशु मंदिर विद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया

बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र के रामराज में स्थित बाल शिशु मंदिर विद्यालय में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। वही हिंदी दिवस के उपलक्ष में भिन्न-भिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यता सुलेख प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, किसी कवि का लेख कहानी हास्य पद विषय रखे गए जिसमें समस्त छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें कक्षा 6 में प्रथम स्थान जन्नत ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान अंशदीप कौर व तृतीय स्थान सुहाना का रहा है।
कक्षा 7 में कहानी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कीर्ति , द्वितीय स्थान गुरप्रीत व तृतीय स्थान वंश चौहान ने प्राप्त किया।
कक्षा 9 में निबंध लेखन में प्रथम स्थान सुभाष, द्वितीय स्थान यश तोमर व तृतीय स्थान सरबजीत कौर ने प्राप्त किया।
कक्षा 10 में निबंध लेखन में प्रथम स्थान हर्षदीप सुधा, द्वितीय स्थान रितिका गोयल व तृतीय स्थान अमनदीप कौर ने प्राप्त किया।कक्षा 11 में निबंध लेखन में प्रथम स्थान सुहानी, द्वितीय स्थान अनीता व तृतीय स्थान विक्रांत ने प्राप्त किया।कक्षा 12 में निबंध लेखन में प्रथम स्थान सोनिका ने व द्वितीय स्थान कहकशा ने प्राप्त किया।वही तृतीय स्थान पर क्रमश दो बच्चे रहे जिनका नाम श्रीतिका व तनीषा है। इस कार्यक्रम के प्रभारी जूनियर विभाग में सिद्धार्थ बैंसला तथा सेकेंडरी विभाग में विशाल कुमार रहे। इस अवसर पर श्रीमती विरेंद्र कौर, अमित कुमार, परमवीर, शुभम पवार अभिषेक व विधालय के समस्त अध्यापक तथा अध्यापिका का भरपूर सहयोग रहा।
अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को हिंदी दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए सभी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *