बहसूमा। नगर में टंकी के पास स्थित नवीन अहलावत के मकान में आकाशीय बिजली गिरने से हजारों रुपए की कीमत के बिजली के उपकरण जलकर राख हो गये। अचानक हुई इस घटना से परिवार काफी सहमा हुआ हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के समय अचानक से बिजली की तेज गड़गड़ाहट हुई थी जिसके बाद उनके घर में रखें बिजली के सभी उपकरण अचानक से बंद हो गए। घटना तकरीबन रात्रि 12 बजे की बताई जा रही है।
पीड़ित विनीत अहलावत, नवीन अहलावत ने बताया कि देर रात तेज बारिश हो रही थी तभी अचानक से तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आवाज सुनाई दी। आवाज इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए उन्हें कुछ सुनाई नहीं दिया। जिस समय बिजली की गड़गड़ाहट हुई तभी उनके घर के सभी बिजली के उपकरण अचानक से बंद हो गए तथा घर के अंदर लगी सभी लाइटें तेज आवाज के साथ फट गई। जब उन्होंने उठकर देखा तो घर में रखे सभी बिजली के उपकरण फुके हुए है आकाशीय बिजली गिरने से विनीत अहलावत व उनके भाई नवीन अहलावत के एसी, फ्रिज, पंखे तथा इनवर्टर फुक गए हैं। आकाशीय बिजली गिरने से जहां यह चारों परिवार काफी सहमे हुए हैं वही इन सभी परिवारों को हजारों रुपए की आर्थिक हानि भी हुई है। घटना नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है। तेज बरसात में आकाशीय बिजली गिरने कि इस घटना से पीड़ित परिवार काफी सहमा हुआ हैं। उनका कहना है कि घटना के समय सभी लोग सोये हुए थे आकाशीय बिजली की तेज गड़गड़ाहट होने के बाद ही वह नींद से जागे। विनीत अहलावत की मकान की छत की चारदीवारी पर भी बिजली गिरने का निशान बना हुआ है। जिससे प्रतीत होता है कि आकाशीय बिजली गिरने के बाद ही विनीत अहलावत तथा उसके भाई नवीन के मकान में एक साथ करंट दौड़ा है जिसके बाद सभी घरों के बिजली के उपकरण जलकर राख हो गए।
