जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बैंकर्स के की बैठक

बागपत (विनीत कौशिक)। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राज कमल यादव जी पुलिस अधीक्षक श्री नीरज कुमार जादौन ने बैंक के अधिकारियों के साथ बैंक की सुरक्षा के संबंध में बैठक की उन्होंने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा जो भी संचालित योजनाएं हैं उनके लोन में आनाकानी ना की जाए अगर लोन सेंशन हो गया है तो लोन देने में देरी ना की जाए उन्होंने कहा सरकार की ऐसी योजनाएं हैं जिनका लाभ व्यक्ति को अवश्य दिया जाए किसी भी व्यक्ति के लोन लेने वाले के अनावश्यक रूप से बैंक में चक्कर ना लगवाएं बैंकर्स के जो भी मानक हैं उन्हें एक बार ही बता दिया जाए और अपनी बैंक में भी चस्पा कर दिए जाएं ।जिससे कि वह अपनी कागजी कार्यवाही उनके साथ आपको अपने अभिलेख दे सकें।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, फसली किसान क्रेडिट कार्ड एवं किसान पशुपालक, मत्स्य पालक, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं पर समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक श्री राजेश पन्त ने बैंक संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने बताया कि वार्षिक ऋण कुल लक्ष्य रू. 4121.94 करोड़ के सापेक्ष रुपया 747.70 करोड़ का ऋण वितरण कर 18.18 % की प्रगति दर्ज की गई है। जिसमें प्राथमिकता क्षेत्र लक्ष्य रुपया 4048.98 करोड़ के सापेक्ष रुपया ₹525.00 करोड़ का ऋण वितरण की उपलब्धि दर्ज की गई जिसपर जिलाधिकारी ने कहा कि वार्षिक ऋण योजना में और प्रगति बढ़ाने की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी महोदय ने सभी बैंकों के जिला समन्वयको को PM Svanidhi एवं अन्य सरकारी योजनओं में बैंकों को प्रेषित ऋण पत्रावलियों का निस्तारण करने का निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा जिन बैंकों पर फाइल लंबित हैं वे बैंक ऐसी फाइलों का त्वरित गति से निस्तारण करें फाइलों का निस्तारण न करने पर जिलाधिकारी ने यह भी हिदायत दी कि ऐसे बैंक प्रबंधकों के खिलाफ कठोरतम और दंडात्मक दोनों ही कार्यवाही की जाएंगी ।इसलिए समय अंतर्गत बैंक अपना कार्य अच्छे से करें और अपनी कार्यशैली में सुधार करें जिलाधिकारी ने कहा सरकार की प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के लोन देने में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा जो बैंक प्रबंधक अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए फाइलों का निस्तारण नहीं कर रहे हैं उन्हें चिन्हित किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए समस्त बैंकों में सीसीटीवी कैमरा सुचारू रूप से संचालित रहे सिक्योरिटी गार्ड अलर्ट रहें सायरन भी सुचारू रूप से संचालित रहना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा बैंक को हर सुविधा दी जाएगी आम व्यक्ति को परेशान ना करें अनावश्यक रूप से उनके बैंक में चकर नहीं लगवाएं व्यक्ति का समय अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए उनका काम समय से मानक अनुरूप किया जाए बैंक से जुड़ी हर योजना का व्यक्ति को लाभ मिलना चाहिए बैंक प्रबंधक की आनाकानी होगी तो होगी कार्रवाई।

इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर राजेश पंत , जिला विकास प्रबंधक शोमीर पुरी ,RBI से सहायक महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार मिश्र R SETI बागपत के निदेशक श्री शशि यादव डी0सी0 एन आर एल एम ब्रज भूषण सिंह एवं समस्त बैंकर्स तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *