सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बूस्टर डोज का शुभारंभ

बागपत( विनीत कौशिक)। भाजपा सेवा पंखवाड़ा के अन्तर्गत कोविड वैक्सीनेशन की बूस्टर डोज का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलाना में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज एवं कार्यक्रम संयोजक मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय द्वारा किया गया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने कहा कि सरकार सभी के टीकाकरण के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। यही वजह है कि हर स्थान पर टीकाकरण अभियान चलाकर टीकाकरण किया जा रहा है।
इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सुधीर शर्मा, रविशंकर, ललित शर्मा, गोपाल सिंह, सतवीर सिंह, जिला मंत्री सुधीर ठाकुर, प्रधान संजय त्यागी, संजीव विश्वकर्मा, दीपक त्यागी, शिवकुमार, आशीष त्यागी आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *