बागपत। जनपद के ग्राम साकरोद में जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवम् प्राथमिक विद्यालय -1 में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में केन्द्र प्रभारी डॉ संदीप चौधरी व गृह वैज्ञानिक डा. सरिता जोशी ने बच्चों को देश की आजादी में भाग लेने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों की गाथाओं के साथ-साथ बच्चो को ज्ञान वर्धक बातें समझायी। बच्चों को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र ध्वज के रख रखाव के बारे मे भी बताया। केन्द्र के पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ शिवम् सिंह द्वारा बच्चो के बीच ‘देश की आजादी, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान व सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करा तथा उसमें भाग लेने वाले बच्चों को पुरुस्कार वितरण किया। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में अंजलि, शुभम, फैजान, समरीन, विकास आदि बच्चों द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम मे ‘विद्यालयों के प्रधान अध्यापक नरेन्द्र धामा व मनोज कुमार द्वारा आगन्तुकों का स्वागत किया गया। छात्र छात्राओं को देश प्रेम की गाथाएँ सुनाकर ज्ञानवर्धन किया गया। दोनों विद्यालयों मे छात्र छात्राओं की ओर से प्रभातफेरी निकाली गयी। बच्चों ने भारत माता नारे लगाये। अंत मे बच्चो मिष्ठान वितरण किया गया।
