15 अगस्त को सिर्फ आजादी नहीं,मातृभूमि के विभाजन का गहरा घाव भी सहना पड़ा:- प्रियंका आर्या

खेकड़ा नगर में हिंदू जागरण के नेतृत्व में 14 अगस्त को बड़ौत नगर में होने वाली बाइक रैली जो अखंड भारत संकल्प यात्रा के नाम से रहेगी उसका प्रचार प्रसार किया गया। वीरांगना वाहिनी की प्रांत मंत्री प्रियंका आर्य ने कहा कि 15 अगस्त को हमें आजादी जरूर मिली, मगर मातृभूमि के विभाजन का गहरा घाव भी सहना पड़ा है।अखंडता का मार्ग सांस्कृतिक है, न कि सैन्य कार्रवाई। भारत की अखंडता का आधार भूगोल से ज्यादा संस्कृति और इतिहास है इसलिए प्रत्येक नागरिक का एक ही स्वर्णिम स्वप्न अखंड भारत का होना चाहिए| वही बबलू पहलवान ने कहा कि आइए हम सब फिर मिलकर अखंड भारत का संकल्प लेते हैं। आने वाली 14 अगस्त को बाइक रैली में भाग लेकर स्वर्णिम स्वप्न अखंड भारत का हिस्सा बने। हिंदू जागरण के राजीव विश्वकर्मा व रण कौशल कश्यप ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर नरेंद्र आर्य, राजेश कुमार, बृजेश कुमार, मीना देवी, सविता देवी, मीनाक्षी देवी, बह्मवती देवी, आरती, पूजा, कनिष्का आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *