लायंस क्लब ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शहीदों को नमन किया। अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडी टटीरी में 9 अगस्त भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को नमन करते हुए लायंस क्लब अग्रवाल मंडी की ओर से सभी नागरिकों को अपने घर प्रतिष्ठान पर लगाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किए गए। इस अवसर पर मंडलीय चेयरमैन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा आजादी की लड़ाई में 9 अगस्त का बहुत बड़ा महत्व है। अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन पूरे देश में क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्र सेनानियों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर कुर्बानियां दी। जिसकी वजह से आज हम आजादी से सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर जॉन चेयरमैन दीपक, अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ,सचिव पंकज गुप्ता, अतुल जिंदल, आशुतोष मित्तल ,मनोज मित्तल ,अजय मित्तल, अशोक कुमार, अजय गोयल सहित अनेक सदस्यों एवं स्कूली छात्र छात्राओं ने तिरंगा झंडा फहराकर शहीदों को नमन किया।
