हापुड़। हापुड़ नगर पालिका परिषद क्षेत्र में आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं गर विकास विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अधिकारी राजकुमार और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अधिकारी नीरज कुमार एवं वीरेंद्र तेवतिया के आदेशों के अनुपालन में नगर पालिका परिषद हापुड़ के शुक्रवार को वार्ड नंबर 26 आवास विकास कालोनी में एक कम्युनिटी कम पोस्टर की स्थापना की गई। जिसमें मोहल्ले से निकलने वाले गीले कचरे से जैविक खाद बनाई जाएगी।
इस मौके पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल से विजय कुमार ने इसके उपयोग कि जानकारी दी एवम् वार्ड में उपस्थित समस्त सम्मानीय नागरिकों से कचरे के प्रबंध पर चर्चा कर जानकारी दी एवम् मोहल्ला समिति के गठन का प्रस्ताव दिया कार्यक्रम के दौरान वार्ड सभासद सत्येन्द्र कुमार वार्ड सफाई नायक सूरज कुमार और राजू एवम् मोहल्ले के निवासी मौजूद रहे ।
