बहसूमा। कोरोना की दूसरी डोज लगवाए बिना ही स्वास्थ विभाग द्वारा मोबाइल पर दूसरे टीके के सफल डोज के मैसेज आ रहे हैं। जिसके कारण लोगों में हड़कंप मच गया। सैफपुर फिरोजपुर निवासी प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार को जब उसने मोबाइल देखा तो उस पर दूसरी डोज के टीके का सफल होने का मैसेज आया हुआ था। उन्होंने बताया कि हम तो ना कैंप में गए और ना ही हमें दूसरी डोज लगवाई है। फिर भी हमारे मोबाइल पर सफल डोज का मैसेज आ गया है। गलत मैसेज आने से प्रदीप परेशान है।बता दें कि सैफपुर फिरोजपुर निवासी प्रदीप ने बताया कि बिना वैक्सीन लगे ही वैक्सीन की दूसरी सफल डोज लगने का मैसेज उसके मोबाइल पर आ गया है।यह मैसेज देख प्रदीप हैरान रह गए। सैफपुर फिरोजपुर रामराज में रहने वाले प्रदीप पैसे से डॉक्टर है। प्रदीप ने बताया कि उन्होंने पहली डोज लगवा रखी है।मगर शुक्रवार को दूसरी डोज का मैसेज आया जबकि उन्होंने दूसरी डोज लगवाई ही नहीं है।
