गांव मौडखर्द में देशवाल खाप का वार्षिक सम्मेलन हुआ

बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र के गांव मोडखुर्द में देशवाल खाप का वार्षिक सम्मेलन बड़ी धूम धाम से मनाया गया। 9 सितम्बर को उत्तर प्रदेश में 125 वर्ष पहले गाँव शाजुड्डी निवासी बाबा राजेन्द्र सिंह को पगड़ी पहनाई गयी थी। इसलिए देशवाल समाज प्रतिवर्ष ( 9 सितंबर) को बड़ी धूमधाम से वार्षिक सम्मेलन मनाते हैं। शुक्रवार को वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता हरियाणा खाप के अध्यक्ष हुकम सिंह ने की तथा मंच का संचालन जितेन्द्र सिंह कोच मुजफ्फरनगर ने किया। यज्ञ कर्ता धर्मवीर सिंह शास्त्री रहे। वार्षिक सम्मेलन में सभी ने कन्या भ्रूण हत्या पर विशेष रूप से कसम खाई‌।और अपने बच्चों की शिक्षा पर,परिवारिक सँस्कार पर,समाजिक सँस्कार पर सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये तथा सभी से आवाहन किया कि सभी अपने बच्चों के पास बैठकर अपने महापुरुषों का इतिहास बताये उनकी वीरता को बताए साथ ही देशवाल खाप को मजबूत बनाये ।और अपने बच्चों को नशे से दूर रखें। आगामी वार्षिक आयोजन (9/9/2023) को गाँव बसेड़ा जिला मुजफ्फरनगर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश खाप अध्यक्ष बाबा राजेंद्र सिंह, हरियाणा खाप अध्यक्ष हुक्म सिंह, राजस्थान खाप अध्यक्ष अमर सिंह,शरणवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट दिल्ली, नरेंद्र सिंह ब्लाक प्रमुख जानसठ,विनोद कुमार कलावडा, डॉक्टर उदयवीर सिंह, श्रीपाल बसेड़ा,राघव प्रसाद एडवोकेट बिजनौर,लकी देशवाल,वैभव देशवाल, धमेंद्र प्रधान, राजस्थान हरियाणा,तथा उत्तर प्रदेश से हजारों व्यक्तियों ने सम्मेलन में भाग लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *