अंडर-13 क्रिकेट मुकाबले में रॉयल क्रिकेट एकेडमी मनोहरा का धमाका, विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी गंगोह को 103 रनों से दी करारी शिकस्त

अंडर-13 क्रिकेट मुकाबले में रॉयल क्रिकेट एकेडमी मनोहरा का धमाका, विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी गंगोह को 103 रनों से दी करारी शिकस्त

तीतरों। गांव मनोहरा में अंडर -13 एम पी एल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में पांचवे दिन विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी गंगोह ओर रॉयल क्रिकेट एकेडमी मनोहरा के बीच खेला गया मुकाबला। जिसमें विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी गंगोह टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। रॉयल क्रिकेट एकेडमी मनोहरा ने 39.02 ओवर में दस विकेट खोकर 210 रन बनाएं । जिसमें ओपनर बल्लेबाज यश तोमर ने 86 गेंदों में 49 रन , अब्दुल समद ने 54 गेंद पर 22 , आर्यन ने 31 गेंद में 40 रन ,हर्षित ने 19 गेंद में 09 रन बनाएं।

वहीं अहद ने 3 विकेट एवं उजेर चौधरी शांतानु ने 2-2 विकेट ,विनायक,वंश सैनी ने 1-1 विकेट लिए। वहीं जवाब में उतरी विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी गंगोह टीम ने 25.3 ओवरों में 108 ऑल आउट हो गई। रोमांचक मुकाबले में रोयल क्रिकेट एकेडमी गंगोह ने यह मैच 103 रनों से जीत लिया।

जिसमें विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी गंगोह टीम के ओपनर बल्लेबाज धैर्य ने 20 गेंद में 15 रन, अंश सैनी ने 32 गेंद में 18 रन, मौहम्मद मुस्तफा ने 14 गेंद में 11 ,सेजल 18 गेद 11रन,मंयक ने 23 में 18 बनाए। वहीं आदि ने 4 विकेट, अनन्त,काशिम ने 2-2 विकेट ओर अर्जून गूजर ने 1 विकेट चटकाए।

इस दौरान रॉयल क्रिकेट एकेडमी कोच रवि ठाकुर, अनमोल चौधरी, सागर, बंटी चौधरी, सचिन तोमर आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *