नोएडा में ऑनलाइन स्पा की आड़ में लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर कार और नकदी बरामद

नोएडा में ऑनलाइन स्पा की आड़ में लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर कार और नकदी बरामद

नोएडा। जिले की थाना सेक्टर 24 पुलिस ने ऑनलाइन स्पा चलाने की आड़ में लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे लूटपाट करने वाले गैंग के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं और एक बाल अपचारी भी शामिल है। इनके पास से पुलिस ने एक व्यक्ति से लूटी गई फॉर्च्यूनर कार, मोबाइल फोन, नगदी आदि बरामद किया है। इन बदमाशों ने अब तक कई लोगों को अपना शिकार बनना स्वीकार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने शनिवार को बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर खरगोश पार्क के पास से ओमवीर यादव, मंजेश यादव, निधि यादव, प्रियंका यादव, काजल उर्फ रिया और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वह लोग ऑनलाइन स्पा चलाते हैं।

 

इसकी आड़ में विभिन्न लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। जब ग्राहक इनके पास लड़कियों को लेने के लिए आता है तो यह लोग लड़कियां दिखाने के बहाने उसे अपने जाल में फंसाते हैं तथा उसके साथ मारपीट कर उसके पास रखी नगदी और अन्य सामान लूट लेते हैं। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि इन लोगों ने सेक्टर 54 के पेट्रोल पंप के पास से राजकुमार निषाद से फॉर्च्यूनर कार, नगदी आदि लूटी थी। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने स्वीकार कि क्या है कि इन लोगों ने ऑनलाइन स्पा चलाने की आड़ में लड़कियां सप्लाई करने के नाम पर कई लोगों को अपने जाल में फंसाकर लूटपाट की है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *