प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में STF की बड़ी कामयाबी, एक लाख का इनामी शूटर गिरफ्तार; हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद

प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में STF की बड़ी कामयाबी, एक लाख का इनामी शूटर गिरफ्तार; हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल तमंचा मय कारतूस और अन्य चीजें बरामद हुई हैं।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने गुरुवार को बताया कि 27 मई को प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एसटीएफ ने मुख्य साजिशकर्ता और शूटरों की व्यवस्था करने वाले अभियुक्त गंगाराम को गिरफ्तार किया था। वहीं, मुख्य शूटर संजय उर्फ संजीव मुठभेड़ में मारा गया था। उसके साथी सचिन की तलाश की जा रही थी, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

एसटीएफ की टीम वांछित अभियुक्त की तलाश में लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, अम्बेडकर नगर के अलावा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में बुधवार की रात को एक सूचना मिली कि वांछित एक लाख का इनामी सचिन किसान पथ ओवर ब्रिज के नीचे डालौना के पास किसी से मिलने के आ रहा है। इसके बाद एसटीएफ ने पीजीआई थाना पुलिस के सहयोग से वांछित सचिन को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि घटना के समय वह मोटर साइकिल चला रहा था। बाइक पर पीछे बैठे संजय ने गोली मारकर संदीप की हत्या की थी। हत्या की वजह दिनेश और संदीप के बीच की चल रही दुश्मनी थी। दिनेश के कहने पर ही हम लोगों ने रुपये लेकर संदीप की हत्या की थी। पुलिस ने सचिन की निशानदेही पर उस तमंचा को भी बरामद कर लिया जिससे संदीप की हत्या की गई थी। एसटीएफ ने अग्रिम कार्रवाई के अभियुक्त को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *