सिसौली में मुलायम सिंह यादव की जयंती पर पुष्पांजलि, अभिजीत बालियान बोले- किसानों के सच्चे हितैषी थे नेताजी

सिसौली में मुलायम सिंह यादव की जयंती पर पुष्पांजलि, अभिजीत बालियान बोले- किसानों के सच्चे हितैषी थे नेताजी

सिसौली। पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती सिसौली में सपा नेता अभिजीत बालियान के आवास पर मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

किसानों के हित में किए कार्यों को किया याद

इस मौके पर सपा नेता अभिजीत बालियान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव किसानों के सच्चे हितैषी थे। किसानों का कर्ज माफ कराने और शहीद जवानों का पार्थिव शरीर सम्मान के साथ उनके गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था कराने जैसे महत्वपूर्ण कार्य मुलायम सिंह यादव की देन हैं।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव का सिसौली से पुराना नाता रहा है। मुख्यमंत्री रहते हुए वे कई बार सिसौली आते थे और किसानों के मसीहा स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत से मुलाकात कर किसानों की समस्याएं सुनते थे। किसानों के प्रति उनका जुड़ाव और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए किए गए प्रयास हमेशा याद किए जाएंगे।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में रोहित बालियान, सूरजभान सिंह, मदन बंजी, पवन शर्मा, बिट्टू सभासद, लोकेंद्र कश्यप, सागर खटिक, रजत कश्यप, सुधीर, सुमित, ओमवीर बंजी, रामधन सिंह, सहेंद्र बंजी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *