OMG! शमशानघाट में होने जा रहा था अंतिम संस्कार, पुलिस उठा कर ले गई Dead Body

जालंधरः यहां के बस्ती शेख के शमशानघाट में उस समय हड़कंप मच गया जब अंतिम संस्कार के समय पुलिस लाश उठा कर ले गई। पड़ोसियों का आरोप है कि व्यक्ति का कत्ल हुआ है जबकि परिवार वालों का कहना है कि उसने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति को बहनों ने मौत के घाट उतारा है, जिसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। जब संस्कार करने लगे तो पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद मौके पर प थाना भार्गव कैंप के एस.एच.ओ. सहित पुलिस पार्टी एस.एच.ओ. गगनदीप सिंह पहुंचे, जहां उन्होंने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *